एक्सप्लोरर

Farmers Protest: किसान आंदोलन से पहले धारा-144 लागू, क्या होती है इसे तोड़ने की सजा?

Farmers Protest: अगर कोई भी धारा-144 लागू होने के बावजूद किसी आंदोलन में हिस्सा ले रहा है या फिर प्रदर्शन कर रहा है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

Farmers Protest: देशभर के तमाम किसान संगठन एक बार फिर बड़े आंदोलन के मूड में हैं. इस बार भी कई मांगों के साथ दिल्ली कूच की तैयारी हो रही है, जिसे देखते हुए पुलिस ने तमाम तरह की तैयारियां की हैं. दिल्ली के सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और सड़कों को पूरी तरह से ब्लॉक किया गया है. दिल्ली से जुड़े हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बाकी जगहों पर भी ऐसी ही तैयारियां हैं. किसानों के आंदोलन और दिल्ली कूच को देखते हुए बॉर्डर इलाकों में धारा-144 लागू है. आज हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं, धारा-144 के उल्लंघन पर क्या सजा मिलती है और इस पर कानून क्या कहता है. 

क्या है धारा-144?
दरअसल किसी भी भीड़ और अराजकता की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तरफ से धारा-144 लगाई जाती है, इसका मतलब उस इलाके में चार या उससे ज्यादा लोग एक साथ इकट्ठा नहीं हो सकते हैं. ऐसा होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. धारा-144 लागू होने के बाद उस इलाके में कोई भी हथियार के साथ बाहर नहीं निकल सकता है. धारा-144 को दो महीने की अवधि तक के लिए लगाया जा सकता है, हालांकि राज्य सरकार चाहे तो इसे बढ़ा सकती है. 

क्या है सजा का प्रावधान?
अब उस सवाल पर आते हैं कि आखिर धारा-144 के उल्लंघन पर क्या सजा मिलती है. अगर कोई भी धारा-144 लागू होने के बावजूद किसी आंदोलन में हिस्सा ले रहा है या फिर प्रदर्शन कर रहा है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है. इसका उल्लंघन करने पर पुलिस आपको गिरफ्तार कर सकती है और दो साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है. हालांकि ये एक जमानती अपराध है और इसमें अक्सर कोर्ट की तरफ से आरोपी को जमानत दे दी जाती है.

यही वजह है कि तमाम आंदोलन और प्रदर्शनों के बाद लोगों के खिलाफ मामले दर्ज होते हैं, इसमें धारा-144 के उल्लंघन का भी आरोप होता है. कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन के दौरान भी कई किसानों के खिलाफ केस दर्ज हुए थे. 

ये भी पढ़ें - National Creators Award: रील बनाने का है शौक तो सरकार दे रही ये बड़ा मौका, कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा अवॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
यूपी के इन शहरों से जानें वाली कई ट्रेनें कैंसिल, चेक कर लें कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं शामिल
यूपी के इन शहरों से जानें वाली कई ट्रेनें कैंसिल, चेक कर लें कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं शामिल
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Namo Bharat Station Parking Charges: नमो भारत के किस स्टेशन पर कितना पार्किंग चार्ज? जेब कटने से पहले जान लें डिटेल्स
नमो भारत के किस स्टेशन पर कितना पार्किंग चार्ज? जेब कटने से पहले जान लें डिटेल्स

वीडियोज

Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
Vadh 2 Lifetime Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2', जानें- कितना हुआ मेकर्स को नुकसान
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2', जानें- कितना हुआ मेकर्स को नुकसान
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget