एक्सप्लोरर

सुकन्या समृद्धि खाते में इतने पैसे डालने पर बेटी बन जाएगी करोड़पति, ये है आपके काम की बात

आज हम आपको बताएंगे बेटियों के भविष्य के लिए पैसे जोड़ने वाली एक ऐसी स्कीम, जिसमें निवेश करने के बाद आपको बेटियों के भविष्य के लिए बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं होगी.

Suknya Yojna: अक्सर माता-पिता को अपनी बेटियों की फिक्र होती है. उनके भविष्य की चिंता होती है. उनकी पढ़ाई लिखाई में खर्च होने वाले रुपयो की चिंता होती है और सबसे ज्यादा चिंता होती है उनकी शादी की. माता-पिता बेटियों की पढ़ाई के लिए पैसे जोड़ते हैं. तो साथ ही साथ उनकी शादियों के लिए भी पैसे इकट्ठे करते हैं. इसके लिए वह अलग-अलग जगह पर पैसा निवेश करते हैं. अगर आपके भी परिवार में कोई बेटी है. तो आज हम आपको बताएंगे बेटियों के भविष्य के लिए पैसे जोड़ने वाली एक ऐसी स्कीम, जिसमें निवेश करने के बाद आपको बेटियों के भविष्य के लिए बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं होगी. इतना ही नहीं आपकी बेटी इस योजना से करोड़पति भी बन सकती है.

सुकन्या योजना आपकी बेटी को बनाएगी करोड़पति

अगर आप अपनी बेटी के नाम से हर महीने सुकन्या खाते में 12500 रुपये जमा करते हैं तो आपकी बेटी के 21 साल की होने पर आपको 80 लाख रुपये का मेगा रिटर्न मिलेगा जो एक बहुत बड़ी राशि है. इसके अलावा इस निवेश पर आपको कोई इनकम टैक्स भी नहीं देना पड़ेगा. मान लीजिए अगर आपकी बेटी 10 साल की है और आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत उसके खाते में हर महीने 12500 रुपये जमा करते हैं तो साल में आपके 1.5 लाख रुपये जमा हो जाएंगे. इस जमा राशि पर आपको 8.2 प्रतिशत की दर से सालाना ब्याज दिया जाएगा.

मिलेगा मोटा रिटर्न

इस हिसाब से आपको इस योजना की मैच्योरिटी डेट तक 46,77,578 रुपये रिटर्न मिलेंगे. अब अगर इसमें आप मूलधन और ब्याज की रकम भी जोड़ लेते हैं तो आपको करीब 70 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा. अगर आपकी तनख्वाह सालाना 15 लाख रुपये से ज्यादा है तो आपको टैक्स में भी करीब 45 हजार रुपये की छूट मिलेगी. इस हिसाब से आपको कुल 9 लाख रुपये की टैक्स बचत होगी जो आपको योजना की कुल राशि में जोड़ने पर यह 80 लाख रुपये के करीब हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में चार दिन तक रहेगा ड्राई डे, क्या नोएडा-गुरुग्राम से लेकर आ सकते हैं शराब?

ऐसे बन सकते हैं करोड़पति

इसके बाद आप 80 लाख रुपयों को भी अगर किसी सरकारी योजना में निवेश करते हैं तो आपको कुछ ही सालो में ब्याज दर मिलाकर करोड़ों रुपये का फायदा होने की अपार संभावना है. जिसका मतलब ये है कि अगर आप अपनी बेटी का विवाह 25 से 30 साल की उम्र में भी करेंगे तो वो करोड़पति बनकर घर से विदा होगी. आपको बता दें कि इस योजना को भारत सरकार ने 2015 में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के अंतर्गत शुरू किया था. इस योजना में खाता खुलवाने के लिए आपकी बेटी की उम्र 10 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए ग्राम परिवहन योजना, जानें कौन कर सकता है इसमें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईवे पर एम्बुलेंस लेट हुई तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने तय की हर मिनट की कीमत
हाईवे पर एम्बुलेंस लेट हुई तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने तय की हर मिनट की कीमत
ट्रेन टिकट बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट, दीवाली-छठ के लिए कब शुरू होगी बुकिंग?
ट्रेन टिकट बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट, दीवाली-छठ के लिए कब शुरू होगी बुकिंग?
EPFO के नए नियम लागू, इमरजेंसी में पीएफ से निकाल सकेंगे 75% पैसा
EPFO के नए नियम लागू, इमरजेंसी में पीएफ से निकाल सकेंगे 75% पैसा
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रेलवे स्टेशन के बाहर किराए पर मिलेगी बाइक
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रेलवे स्टेशन के बाहर किराए पर मिलेगी बाइक

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget