एक्सप्लोरर

इस रंग के राशन कार्ड धारकों को महीने में दो बार मिलेगा राशन, सरकार ने योजना में किया बड़ा बदलाव

Jharkhand Ration Card Benefits: झारखंड सरकार ने राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में थोड़ा बदलाव कर दिया है. अब इस रंग के राशन कार्ड धारकों को झारखंड में महीने में दो बार राशन कार्ड दिया जाएगा.

Jharkhand Ration Card Benefits: भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती है. इनमें से ज्यादातर योजनाएं गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए होती है. भारत में आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो दो वक्त की रोटी की व्यवस्था नहीं कर पाते. ऐसे लोगों को भारत सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत कम कीमत पर राशन मुहैया करवाती हैं. तो वहीं भारत के अलग-अलग राज्यों की सरकारें भी अपने राज्य के नागरिकों के लिए बेहद कम कीमत पर राशन योजनाएं चलाती हैं.

झारखंड सरकार भी अपने  राज्य के नागरिकों को कम कीमत पर राशन की सुविधा देती है. राशन कार्ड धारकों को महीने में एक बार राशन कार्ड पर राशन मिलता है. वहीं अब झारखंड सरकार ने योजना में थोड़ा बदलाव कर दिया है. अब इस रंग के राशन कार्ड धारकों को झारखंड में महीने में दो बार राशन कार्ड दिया जाएगा.

हरे रंग के राशन कार्ड धारकों 

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य की राशन कार्ड योजना के नियमों में बदलाव किया है. अब झारखंड में हरे रंग के राशन कार्ड धारकों को महीने में एक बार नहीं बल्कि दो बार राशन मिलेगा. दिवाली से पहले सरकार ने राशन कार्ड धारकों को बड़ा तोहफा दिया है. इसके तहत इन राशन कार्ड धारकों को अक्टूबर के महीने में 1 से 15 तारीख तक दिसंबर 2023 का राशन मिलेगा. तो वहीं 16 से 31 तारीख तक अक्टूबर 2024 का राशन मिलेगा.

यह भी पढ़ें: यूपी में किसी भी गरीब लड़की की ऐसे कराएं शादी, सारा खर्चा उठाएगी सरकार

ठीक इसी तरह नवंबर महीने की 1 से लेकर 15 तारीख तक जनवरी 2024 और 16 से 30 तारीख तक नवंबर 2024 का राशन मिलेगा. तो दिसंबर में 1 से लेकर 15 तारीख तक फरवरी 2024 और 16 से 31 तारीख तक दिसंबर 2024 का राशन मिलेगा. साल 2020 में झारखंड सरकार ने राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत ग्रीन कार्ड योजना शुरू की थी.  जिसके जरिए लाभार्थियों को हर महीने एक रुपये प्रति किलो ग्राम की रेट पर चावल दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें: मेट्रो में छूट गया है सामान तो कौन से स्टेशन पर मिलेगी जानकारी? जानें क्या हैं नियम

5 लाख लोगों के नाम और जुडेंगे

झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में ग्रीन राशन कार्ड धारक हो के लाभार्थियों की संख्या को बढ़ाने के लिए मंजरी दे दी गई. राज में अब ग्रीन राशन कार्ड धारकों की लिस्ट में 5 लाख नए नाम जोड़े जाएंगे. इसके बाद यह लिस्ट बढ़कर 20 लाख से 25 लाख हो जाएगी. फिलहाल ग्रीन राशन कार्ड धारकों के लाभार्थियों की संख्या 17 लाख के करीब है. 

यह भी पढ़ें: ऑफिस का वर्कलोड आपके लिए भी हो सकता है जानलेवा, ये टिप्स जरूर करें फॉलो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
फ्रिज में कर लेंगे ये सेटिंग तो कम आएगा बिजली का बिल, जानें स्मार्ट सेविंग का तरीका
फ्रिज में कर लेंगे ये सेटिंग तो कम आएगा बिजली का बिल, जानें स्मार्ट सेविंग का तरीका

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
Video: मुसलमानों ने गाया देशभक्ति गीत, मुजफ्फरनगर से सामने आया हिंदु मुस्लिम भाईचारे का प्यारा सा वीडियो
मुसलमानों ने गाया देशभक्ति गीत, मुजफ्फरनगर से सामने आया हिंदु मुस्लिम भाईचारे का प्यारा सा वीडियो
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
Embed widget