एक्सप्लोरर

यूपी में दोगुनी हुई शादी करने पर मिलने वाली रकम, जानें कहां होगा रजिस्ट्रेशन

UP Marriage Scheme Registration: उत्तर प्रदेश में बेटी की शादी में आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई जाती है. इसमें अब मिलेगा डबल फायदा. जानें कैसे होगा रजिस्ट्रेशन. 

UP Marriage Scheme Registration: सभी मां-बाप का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी बड़ी धूमधाम से हो. लेकिन सभी मां-बाप का यह सपना पूरा नहीं हो पाता. क्योंकि उनके पास पर्याप्त मात्रा में पैसे नहीं होते. जो वह अपनी बेटी की शादी धूमधाम से कर सकें. लेकिन जिन मां-बाप के पास पैसे नहीं होते. उनको सरकार की ओर से सहायता दी जाती है.

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बेटियों की शादी करने वाले माता-पिताओं को आर्थिक सहायता दी जाती है. आपको बता दें उत्तर प्रदेश में इसके लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई जाती है. हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने इस योजना के तहत मिलने वाले फायदे को डबल कर दिया है. चलिए बताते हैं इस योजना में लाभ लेने के लिए किस तरह करवाना होगा रजिस्ट्रेशन. 

बेटी की शादी के लिए अब मिलेंगे डबल पैसे

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता दी जाती है. सरकार की ओर से इसके लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई जाती है. जिसमें गरीब परिवार की बेटियों का सामूहिक विवाह करवाया जाता है. यूपी सरकार की योजना में पहले माता-पिताओं को बेटी की शादी करवाने के लिए पहले 51,000 रुपये की सहायता दी जाती थी.

सरकार की ओर से अब इस सहायता राशि को बढ़ाकर 1,00,000 रुपये कर दिया गया है. यानी अब माता-पिताओं को इस योजना के जरिए डबल फायदा मिलेगा. हालांकि आप तो बता दें इस योजना के जरिए लाभ लेने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होता है.

ऐसे मिलता है लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार की सामूहिक विवाह योजना में सरकार अब 1,00,000 रुपये की मदद करती है, जिसमें 75,000 रुपये कैश बेटी के खाते में भेज दिए जाते हैं. तो वहीं 10,000 रुपये का सामान जिसमें कपड़े,बर्तन और गिफ्ट होते हैं. और 15,000 रुपये पूरे फंक्शन के खर्च के लिए दिए जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: पति से ज्यादा है पत्नी की सैलरी तो तलाक के बाद किसे मिलेगी एलिमनी? ये रहा जवाब

कहां करवाना होता है रजिस्ट्रेशन?

उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद आपको "मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना" सेक्शन में जाना होगा वहां जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा. इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज जिनमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करने होंगे. 

इसके बाद सरकार ने जो सामूहिक विवाह की तारीख तय की होती उनमें से आपको कोई तारीख चुननी होगी. और अपना आवेदन जमा कर देना होगा. आप आवेदन प्रिंट कर सकते हैं और उसकी रसीद को संभाल कर रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में मुफ्त मिलती रहेगी 200 यूनिट बिजली, लेकिन लोगों को कब मिलेगा 100 यूनिट एक्स्ट्रा वाला फायदा?

रजिस्ट्रेशन के बाद क्या होगी प्रक्रिया? 

रजिस्ट्रेशन के बाद विभाग के अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करेंगे और अगर आप योग्य होंगे. तो योजना में लाभ लेने के लिए मंजूरी मिल जाएगी. इसके बाद आपको तय  समय और जगह पर जाकर सामूहिक विवाह प्रोग्राम में हिस्सा लेना होगा. शादी होने के बाद योजना की राशि बेटी के खाते में भेज दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें: पानी की एक बोतल से आग का गोला बन सकती है आपकी कार, भूलकर भी न करें ये गलती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PPF Investment: सुरक्षा जरूरी, लेकिन क्या यह आपके लिए है बेहतर? जानिए पूरा सच
सुरक्षा जरूरी, लेकिन क्या यह आपके लिए है बेहतर? जानिए पूरा सच
हर बेटी के हाथ होंगे पीले! यूपी सरकार दे रही 1 लाख की मदद, जानें कैसे करें अप्लाई
हर बेटी के हाथ होंगे पीले! यूपी सरकार दे रही 1 लाख की मदद, जानें कैसे करें अप्लाई
Gold Loan Alert: गोल्ड लोन लेने से पहले जान लें ये जोखिम, वरना उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान
गोल्ड लोन लेने से पहले जान लें ये जोखिम, वरना उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान
Train Journey Tips: सफर में भूख को कहें बाय-बाय, ऐसे मंगवाएं पसंदीदा खाना अपनी सीट पर
सफर में भूख को कहें बाय-बाय, ऐसे मंगवाएं पसंदीदा खाना अपनी सीट पर

वीडियोज

Sansani: महाजंग में ‘शब्दों का प्रहार’ ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Delhi News: दिल्ली में 1.20 लाख नकली गोलियों का जखीरा बरामद! | Fake Madicine | Operation Health
Iran US Israel War: ईरान पर अमेरिका के बड़े ऑर्डर, अब होगा महायुद्ध शुरू | Mojtaba Khamenei | Hormuz
Janhit: अंतिम चेतावनी, 24 घंटे में तय होगा जंग का भविष्य | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: जंग से Bharat का बाजार बेहाल, क्या संभलेगी इकोनॉमी? | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान के प्रदर्शनकारियों को भेजी थीं बंदूकें', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा कबूलनामा, कहा- 45 हजार लोगों को...
'ईरान के प्रदर्शनकारियों को भेजी थीं बंदूकें', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा कबूलनामा, कहा- 45 हजार लोगों को...
Bareilly News: बरेली में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर टक्कर में 5 की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल
बरेली में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर टक्कर में 5 की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल
19 छक्के और 14 चौके, RCB ने कर दी चौकों-छक्कों की बारिश, बना डाले 250 रन; हर किसी ने CSK को धोया
19 छक्के और 14 चौके, RCB ने की चौकों-छक्कों की बारिश, बना डाले 250 रन; हर किसी ने CSK को धोया
'सब कुछ तबाह कर देंगे और तेल पर करेंगे कब्जा', डोनाल्ड ट्रंप ने बताया ईरान के साथ कब होगी डील फाइनल
'सब कुछ तबाह कर देंगे और तेल पर करेंगे कब्जा', ट्रंप ने बताया ईरान के साथ कब होगी डील फाइनल
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म
US Israel Iran War LIVE: ट्रंप की धमकी के बाद ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत घुमाया फोन, जयशंकर ने बताया किन मुद्दों पर हुई बात
LIVE: ट्रंप की धमकी के बाद ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत घुमाया फोन, जयशंकर ने बताया किन मुद्दों पर हुई बात
Sugar Effects On Teeth: क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
Moon Orientale Basin “चांद का अनदेखा चेहरा: पहली बार इंसानों ने देखा ओरिएंटेल बेसिन, तस्वीरें देख दुनिया रह गई हैरान!”
“चांद का अनदेखा चेहरा: पहली बार इंसानों ने देखा ओरिएंटेल बेसिन, तस्वीरें देख दुनिया रह गई हैरान!”
Embed widget