एक्सप्लोरर

भेड़िया या तेंदुआ किसी को मार दे तो क्या मिलता है कोई मुआवजा? जान लीजिए जवाब

Animal Attack Compensation: क्या भेड़िया और तेंदुए के हमले में होने वाली मौत पर भी सरकार की ओर से कोई मुआवजा दिया जाता है. क्या हैं इसे लेकर सरकार के नियम. चलिए आपको बताते हैं. 

Animal Attack Compensation: यूपी के बहराइच में भेड़िए ने आतंक मचा रखा है, गांव के लोगों पर और बच्चों पर भेड़िए हमला कर रहे हैं, तो वहीं कुछ दिनों से राजस्थान में तेंदुए ने भी लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी करनी है. अब तक तेंदुआ आठ लोगों को मार चुका है. तो वहीं जुलाई से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश में भेड़िए ने 11 लोगों की जान ले ली है. 

सामान्य तौर पर किसी प्राकृतिक आपदा में मौत होने पर सराकर की ओर लोगों को कंपनशेसन यानी मुआवजा दिया जाता है. क्या भेड़िया और तेंदुए के हमले में होने वाली मौत पर भी सरकार की ओर से कोई मुआवजा दिया जाता है. क्या हैं इसे लेकर सरकार के नियम. चलिए आपको बताते हैं. 

यूपी सरकार देती है 5 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश में किसी जंगली जानवर के हमले में अगर किसी इंसान की मौत हो जाती है. तो ऐसी स्थिति में सरकार उस व्यक्ति के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देती है. हालांकि आपको बता दे सरकार द्वारा जंगली जानवरों की एक सूची तैयार की गई है. उस सूची के तहत आने वाले जानवरों को ही जंगली जानवर की श्रेणी में रखा गया है.

अगर कोई जानवर उस सूची से बाहर का होता है. तो ऐसे में सरकार की ओर से मुआवजा नहीं दिया जाता. उत्तर प्रदेश में जंगली जानवर के हमले में स्थाई तौर पर दिव्यांग होने पर सरकार 4 लाख रुपये देती है. तो वही आंशिक अपंगता पर 1 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल होने पर भी  1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. 

यह भी पढ़ें: सावधान! क्या आपको भी मिल रहा India Post से डिलीवरी का मैसेज? ठगी के लिए स्कैमर्स ने निकाला नया तरीका

अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग प्रावधान

जहां यूपी में जंगली जानवर के हमले में मौत होने पर 5 लाख रुपये दिए जाते हैं. तो वहीं बिहार में राज्य सरकार की ओर से 10 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाते हैं बिहार का भी सरकार का नियम है कि यह मुआवजा जंगली जानवरों के चलते होने वाले नुकसान पर ही दिया जाएगा. बिहार सरकार ने जंगली जानवरों की सूची जारी की है. जिसमें तेंदुआ, बाघ, भालू, हाथी, लकड़बग्घा, जंगली सूअ,र भेड़िया, सियार, गैंडा, जंगली कुत्ता और मगरमच्छ जैसे जानवर शामिल है. 

यह भी पढ़ें: वेटिंग टिकट को लेकर बदल गया है ये नियम, इस एक गलती से भरना पड़ेगा दोगुना जुर्माना

जंगली जानवर के हमलों में किसी की मौत होने पर और पूरी तरह अपंग हो जाने पर 10 लाख रुपये दिए जाएंगे. तो वहीं गंभीर रूप से घायल होने पर 1.44 लाख रुपये दिए जाएंगे अगर किसी को हल्की चोट आई है तो उसे 24 हजार रुपये दिए जाएंगे. उत्तराखंड में जंगली जानवर के हमले में होने वाली मौत पर सरकार ₹6 लाख का मुआवजा देती है.  तो इसी तरह बाकी के राज्यों में भी मुआवजे की राशि लाखों में ही है. 

यह भी पढ़ें: कैसे पता करें आयुष्मान कार्ड में कितने लाख तक का इलाज करवा चुके हैं आप, ये है तरीका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम किसान योजना में लाखों किसानों के नाम हटाए गए, चेक कर लें कहीं आपका भी तो नहीं शामिल
पीएम किसान योजना में लाखों किसानों के नाम हटाए गए, चेक कर लें कहीं आपका भी तो नहीं शामिल
जिन लोगों पर दर्ज है केस तो क्या वे नहीं बनवा सकते हैं पासपोर्ट? वकील से समझें अपने अधिकार
जिन लोगों पर दर्ज है केस तो क्या वे नहीं बनवा सकते हैं पासपोर्ट? वकील से समझें अपने अधिकार
क्या एक बेटे को पूरी प्रॉपर्टी देकर बाकी बच्चों को बेदखल कर सकता है पिता, कानून के हिसाब से यह कितना सही?
क्या एक बेटे को पूरी प्रॉपर्टी देकर बाकी बच्चों को बेदखल कर सकता है पिता, कानून के हिसाब से यह कितना सही?
14 साल तक की लड़कियों को कब से लगेंगे HPV के फ्री इंजेक्शन, क्या डॉक्युमेंट्स जरूरी?
14 साल तक की लड़कियों को कब से लगेंगे HPV के फ्री इंजेक्शन, क्या डॉक्युमेंट्स जरूरी?

वीडियोज

PM Modi In Israel: पीएम मोदी के स्वागत में सजा यरुशलम, देखिएं भव्य तैयारियां | Netanyahu | Breaking
Odisha Vigilance Raid: भुवनेश्वर में विजिलेंस का महा-छापा! 4 करोड़ कैश देख अधिकारी भी दंग! |Breaking
Donlad Trump Speech: संसद में भावुक हुए डोनाल्ड ट्रंप!, 'अमेरिका का 'गोल्डन एज' शुरू हो गया' |
PM Modi In Israel: 'प्रधानमंत्री Netanyahu के साथ बातचीत का इंतजार'- PM Modi | Breaking |ABP News
LIC MF Technology Fund NFO: Tech Sector में Investment का नया मौका | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजस्थान: अब दो से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव, BJP सरकार ने रोक हटाई
राजस्थान: अब दो से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव, BJP सरकार ने रोक हटाई
PM मोदी के इजरायल दौरे से पाकिस्तान को लगी आग! ले आया ये प्रस्ताव, बोला- 'मुस्लिम देशों के खिलाफ...'
PM मोदी के इजरायल दौरे से पाकिस्तान को लगी आग! ले आया ये प्रस्ताव, बोला- 'मुस्लिम देशों के खिलाफ...'
क्या जिम्बाब्वे ने कभी भारत को टी20 इंटरनेशनल मैच में हराया है? कितनी बार हुआ आमना-सामना; देखें हेड टू हेड आंकड़े
क्या जिम्बाब्वे ने कभी भारत को टी20 इंटरनेशनल मैच में हराया है? कितनी बार हुआ आमना-सामना; देखें हेड टू हेड आंकड़े
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' का बजट 400 करोड़ से ज्यादा, इसमें शामिल नहीं रणबीर-आलिया-विक्की की फीस
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' का बजट 400 करोड़ से ज्यादा, इसमें शामिल नहीं रणबीर-आलिया-विक्की की फीस
NCERT बुक के चैप्टर को लेकर भड़के CJI, बोले- किसी को भी न्यायापालिका को बदनाम करने की अनुमति नहीं देंगे, हम..
NCERT बुक के चैप्टर को लेकर भड़के CJI, बोले- किसी को भी न्यायापालिका को बदनाम करने की अनुमति नहीं देंगे, हम..
खाड़ी देशों से गहरे संबंधों के बीच क्यों हो रहा पीएम मोदी का इजरायल दौरा, जानिए इसके मायने
खाड़ी देशों से गहरे संबंधों के बीच क्यों हो रहा पीएम मोदी का इजरायल दौरा, जानिए इसके मायने
स्टेज पर जयमाला पहना रही दुल्हन को सिरफिरे ने मारी गोली, देखते रह गए घर वाले, रूह कंपा देना वाला वीडियो वायरल
स्टेज पर जयमाला पहना रही दुल्हन को सिरफिरे ने मारी गोली, देखते रह गए घर वाले, रूह कंपा देना वाला वीडियो वायरल
किस जाति से ताल्लुक रखते हैं Google से लेकर Youtube चलाने वाले CEO? होश उड़ा देगी हर किसी की डिटेल
किस जाति से ताल्लुक रखते हैं Google से लेकर Youtube चलाने वाले CEO? होश उड़ा देगी हर किसी की डिटेल
Embed widget