एक्सप्लोरर

Fastest Bullet Train in World: यह है दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन, 200 से 300 नहीं... 600kmph है अधिकतम रफ्तार 

Fastest Bullet Train speed: दुनिया में सबसे तेज गति से दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन की रफ्तार 600 किलोमीटर प्रति घंटा है.

Bullet Train in India: भारत में बुलेट ट्रेन की एंट्री हो चुकी है. रेल मंत्रालय (Railway Ministry) पूरे देश में 7 बुलेट ट्रेन काॅरिडोर पर काम कर रहा है. जल्द ही देश के लोगों को बुलेट ट्रेन (Bullet Train) की सौगात मिल जाएगी. देश में जो बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी, उसकी औसत स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा और परिचालन स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. वहीं, दुनिया में चलने वाली बुलेट ट्रेन (World Top Bullet Trains) की औसत स्पीड 300 किलोमीटर है. लेकिन आज कुछ ऐसे बुलेट ट्रेनों के बारे में बात करने वाले हैं, जो दुनिया की टाॅप रफ्तार से दौड़ने वाली बुलेट ट्रेनें हैं और इनकी अधिकतम गति 600 किलोमीटर प्रति घंटा तक है.

मैग्लेव नाम की सबसे तेज गति से चलने वाली यह बुलेट ट्रेन चीन द्वारा चलाई जाती है, जिसकी टाॅप स्पीड 600 किलोमीटर है. चीन ने पिछले महीने ही जर्मनी में एक रेलवे इंडस्ट्री ट्रेड फेयर के दौरान इस हाई स्पीड ट्रेन को पेश किया है. चीन के ट्रेन मेकर सीआरआरसी कंपनी का कहना है कि इस बुलेट ट्रेन का चीन (Bullet Train of China) में ट्राॅयल किया जा चुका है. वहीं इससे पहले चीन की टाॅप स्पीड वाली बुलेट ट्रेन शंघाई मैग्लेव थी, जिसकी अतिकतम गति 430 किलोमीटर प्रति घंटा है. 

फ्रांस की यूरोडुप्लेक्स टीजीवी
चीन की नई मैग्लेव से पहल दुनिया की सबसे तेज गति से दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन फ्रांस की यूरोडुप्लेक्स टीजीवी है. इस ट्रेन की अधिकतम गति 574.8 किलोमीटर प्रति घंटा है. इस ट्रेन को 2011 में रेल सेवा में शामिल किया गया था, जबकि इससे पहले यह ट्रेन काॅमर्शियल कामों के लिए यूज की जाती थी. इस ट्रेन में 1020 यात्री यात्रा कर सकते हैं. 

एजीवी इटालो यूरोप की सबसे माॅर्डन ट्रेन 
यूरोप की सबसे माॅर्डन ट्रेन कही जाने वाली यह बुलेट ट्रेन की अधिकमत रफ्तार फ्रांस की यूरोडुप्लेक्स टीजीवी जितनी है. साल 2007 के दौरान इसने 574.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार दर्ज की थी. इस ट्रेन को 2012 में रेल सेवा के लिए शामिल किया गया था. इसकी परिचालन गति 360 किलोमीटर प्रति घंटा है. इस समय यह ट्रेन इटली के नापोली-रोमा-फिरेंज़े-बोलोग्ना.मिलानो कॉरिडोर पर चल रही है. 

सीमेंस वेलारो/ ई एवीएस 103
बार्सिलोन-.मैड्रिड लाइन पर चलने वाली यह बुलेट ट्रेन 350 किलोमीटर की रफ्तार से चलती है. इसने स्पेन में ट्राॅयल के दौरान अधिकतम स्कीम 400 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल की थी. 

हार्मनी CRH 380A
यह ट्रेन भी चीन में संचालित है और इसकी अधिकतम गति 380 किलोमीटर प्रति घंटे की है, लेकिन 2010 में इसने ट्राॅयल के दौरान 486.1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार दर्ज की थी. 

स्पेन की टैल्गो 350
ट्राॅयल के दौरान इस बुलेट ट्रेन ने अधिकतम 365 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ी है, पर अभी यह 350 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है. 

यह भी पढ़ेंः Maharashtra News: रफ्तार से चल रहा बुलेट ट्रेन ट्रैक के निर्माण का कार्य, 2026 तक पटरी पर दौड़ने लगेगी ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7500 पेंशन बढ़ोतरी पर क्या है अपडेट? सरकार के पास पहुंची मांग
7500 पेंशन बढ़ोतरी पर क्या है अपडेट? सरकार के पास पहुंची मांग
ट्रेंडी कपड़ों से जूते-बैग तक, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली के ये बाजार हैं बजट फ्रेंडली
ट्रेंडी कपड़ों से जूते-बैग तक, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली के ये बाजार हैं बजट फ्रेंडली
SBI बैंक लॉकर से चोरी हुए 50 लाख के गहने, क्या कहते हैं नियम? अब कैसे मिलेगा मुआवजा
SBI बैंक लॉकर से चोरी हुए 50 लाख के गहने, क्या कहते हैं नियम? अब कैसे मिलेगा मुआवजा
ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा? रक्षाबंधन पर रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा? रक्षाबंधन पर रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget