एक्सप्लोरर

तीस हजारी कोर्ट मामला: यूपी बार काउंसिल ने किया हड़ताल का एलान, आठ नवम्बर को ठप्प रहेगा कामकाज

हड़ताल को लेकर यूपी बार काउंसिल ने आपात बैठक की. इसी बैठक में आठ नवम्बर को हड़ताल पर जाकर अदालतों के बाहर प्रदर्शन करने का भी फैसला लिया गया.

प्रयागराज: दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट में पुलिस से हुई भिड़ंत की घटना के विरोध में समूचे यूपी के वकील आठ नवम्बर को कामकाज ठप्प कर पूरी तरह से हड़ताल पर रहेंगे. आठ नवम्बर को यूपी की सभी अदालतों में कामकाज ठप्प रहेगा और वकील जगह-जगह प्रदर्शन कर हुंकार भरेंगे. हड़ताल का एलान यूपी बार काउंसिल ने किया है.

आठ नवम्बर को हड़ताल के दौरान दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट में हुई घटना के साथ ही यूपी में प्रयागराज समेत कई जगहों पर हुई वकीलों की हत्या का मुद्दा भी शामिल रहेगा. प्रदर्शन के ज़रिये यूपी के वकील दिल्ली के अपने साथियों के आंदोलन का समर्थन करेंगे तो साथ ही यह संदेश देने की भी कोशिश करेंगे कि अन्याय के खिलाफ पूरे देश के वकील एकजुट होकर संघर्ष करेंगे.

बार काउंसिल ही वकीलों की सबसे बड़ी संस्था है. वकीलों का रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही उनके खिलाफ कोई कदम उठाने का अधिकार भी इसी संस्था को है.

बार काउंसिल दफ्तर से लेकर हाईकोर्ट गेट तक निकाला जाएगा प्रतिरोध मार्च

यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन हरिशंकर सिंह के मुताबिक़ आठ नवम्बर को प्रयागराज में बार काउंसिल दफ्तर से लेकर हाईकोर्ट गेट तक प्रतिरोध मार्च भी निकाला जाएगा. काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य अमरेंद्र नाथ सिंह का कहना है कि हड़ताल को लेकर सभी ज़िलों के स्थानीय संगठनों को सूचना दे दी गई है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने भी की थी हड़ताल

बता दें कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में मामूली पार्किंग विवाद को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच जमकर झड़प हुई थी. इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने भी हड़ताल की थी. वकीलों ने इस मामले के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

प्रयागराज में हाईकोर्ट के साथ ही डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल और तहसीलों के साथ ही दूसरी अदालतों के वकीलों ने  भी कामकाज ठप्प कर प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया था.

क्या है मामला? दरअसल वकीलों और पुलिस वालों के बीच यह पूरा विवाद पार्किंग को लेकर हुआ. एक वकील ने अपनी कार कोर्ट परिसर में पार्क की, इस पर एक पुलिस वाले ने कहा कि अपनी गाड़ी हटाइए. वकील ने कहा कि सुनवाई के लिए जा रहा हूं, जल्द वापस आकर हटा दूंगा. इसी के बाद झगड़ा शुरू हो गया. वकीलों की ओर से आरोप है कि पुलिस वाले एक वकील को लॉकअप में लेकर गए और उसे बुरी तरह पीटा.

इसके बाद एक पुलिस वाले ने गोली चला दी जो एक वकील को जा लगी. इसके बाद घायल अवस्था में वकील को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. गोली लगने के बाद गुस्साए वकीलों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगी दी और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की.

प्रयागराज: बिना कटे ही लोगों के आंसू निकाल रहा है प्याज, कीमतों ने लगाई सेंचुरी

तस्वीरें: पहाड़ों पर सर्दियों का आगाज, जोरदार बर्फबारी के बाद श्रीनगर में बिजली और फोन सेवा ठप

गेस्ट हाउस कांड: अब मायावती ने मुलायम के खिलाफ वापस लिया केस, इस रार ने दोनों को 24 साल तक दुश्मन बनाए रखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: पाकिस्तान नहीं रूस करेगा अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता? एक्शन में पुतिन, सऊदी प्रिंस MBS को लगाया फोन
PAK नहीं रूस करेगा US और ईरान के बीच मध्यस्थता? एक्शन में पुतिन, सऊदी प्रिंस MBS को लगाया फोन
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: पाकिस्तान नहीं रूस करेगा अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता? एक्शन में पुतिन, सऊदी प्रिंस MBS को लगाया फोन
PAK नहीं रूस करेगा US और ईरान के बीच मध्यस्थता? एक्शन में पुतिन, सऊदी प्रिंस MBS को लगाया फोन
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
कौन हैं 23 साल के Shivang Kumar? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया IPL डेब्यू का मौका, जानें उनके बारे में सबकुछ
कौन हैं 23 साल के Shivang Kumar? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया IPL डेब्यू का मौका
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
Viral video: पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
Embed widget