यूपी में आंधी-तूफान से 10 लोगों की मौत, सबसे ज्यादा प्रभावित रहा पूर्वांचल
ABP News Bureau | 14 Jun 2018 12:02 PM (IST)
यूपी में आंधी-तूफ़ान में 10 लोगों की मौत हो गई है. राज्य के कई इलाक़ों में देर रात धूल भरी आंधी चली. सेंट्रल और यूपी के पूर्वांचल में जान माल के तबाही की ख़बर है. अकेले गोंडा जिले में तीन लोगों की मौत हो गई है. घर पर पेड़ गिर जाने से दो बच्चे उसमें दब कर मर गए. मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के बाद तूफान ने दस्तक दी थी.