एक्सप्लोरर
राम जेठमलानी के निधन पर साथी वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जताया शोक, साझा की यादें
देश के सबसे महंगे वकील में शुमार राम जेठमलानी का आज 95 साल की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वकालत के साथ राजनीति में भी शानदार पारी खेलने वाले जेठमलानी ने करीब 78 साल तक वकालत की. उन्होंने सिर्फ दो साल पहले सक्रिय वकालत से खुद को अलग किया था. बता दें कि राम जेठमलानी का जन्म 1923 में अविभाजित भारत के सिंध प्रांत में हुआ था. बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के धनी राम जेठमलानी ने मात्र 13 साल की उम्र में मैट्रिक परीक्षा पास कर ली थी. इतना ही नहीं जेठमलानी ने 17 साल की उम्र में कराची के एससी शाहनी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
इंडिया





























