गृहमंत्री राजनाथ सिंह को निकम्मा कहकर विवादों में फंसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
ABP News Bureau | 27 Nov 2018 11:57 AM (IST)
मिर्ची अटैक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है, हमले के बाद बुलाए गए दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में केजरीवाल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ हुई अपनी बातचीत का ब्योरा देते हुए उन्हें निकम्मा कह दिया.