Bhupinder Hooda और Dushyant Chautala दिल्ली के लिए रवाना | Haryana Assembly Election Results
ABP News Bureau | 24 Oct 2019 05:57 PM (IST)

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद भूपेंदर सिंह हुड्डा और दुष्यंत चौटाला दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. कल दिल्ली में जेजेपी की बैठक होगी. इसके बाद पार्टी के आगे की रणनीति तय की जाएगी. बता दें कि रुझानों के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी 37, कांग्रेस 34 और जेजेपी 10 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं अन्य 9 सीटों पर आगे हैं. राज्य में बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए.