बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार कौन युवा या सिस्टम? देखिए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से सीधा सवाल
ABP News Bureau | 16 Sep 2019 07:40 PM (IST)

मोदी सरकार में मंत्री संतोष गंगवार ने देश में बेरोजगारी की समस्या को लेकर कहा था कि देश में रोजगार की कमी नहीं है बल्कि उत्तर भारतीयों में योग्यता की कमी है. मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर उत्तर प्रदेश के बरेली में संतोष गंगवार सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे. आर्थिक मंदी के इस दौर में संतोष गंगवार से जब देश में बेरोजगारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘’देश में रोजगार की कोई समस्या नहीं है. जो भी कंपनियां रोजगार देने आती हैं, उनका कहना कि उन युवाओं में योग्यता नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘’देश में आर्थिक मंदी की बात तो समझ में आ रही है, लेकिन रोजगार की कमी की नहीं.’’