एक्सप्लोरर
Tamil Nadu Exit Poll | NDA को करारी शिकस्त, Stalin के नेतृत्व में DMK+ को बड़ी जीत
तमिलनाडु की राजनीति के दिग्गज चेहरे जयललिता और एम. करूणानिधि के बिना पहली बार यहां पर विधानसभा का चुनाव लड़ा गया. उन दोनों की खल रही कमी के बीच राज्य में मुकाबला बेहद कांटे भरा रहा. अगर एबीपी के एग्जिट पोल की मानें तो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ताधारी AIADMK गठबंधन को करारी शिकस्त मिलने जा रही है. बीजेपी को साथ लेकर राज्य की सियासी मैदान में दोबारा मैदान फतह करने उतरी एआईएडीएमके गठबंधन को राज्य 234 विधानसभा सीटों में सिर्फ 58 से 70 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है. यानी, अब उसके हाथ से सत्ता गई.
और देखें


























