मशहूर वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार
ABP News Bureau | 08 Sep 2019 09:33 AM (IST)

मशहूर वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो देश से सबसे बड़े वकीलों में गिने जाते थे. वे लंबे वक्ते से बीमार चल रहे थे. वो RJD से राज्यसभा के सांसद थे. उनका निधन दिल्ली के निवास पर हुआ. बता दें कि आज से दो साल पहले उन्होंने सक्रिय वकालत छोड़ दी थी. पिछले कई महीनों से बिस्तर पर थे. राम जेठमालीन के निधन से देश न्यायिक क्षेत्र में एक युग के अंत माना जा रहा है. राम जेठमलानी के नाम के बेहद खास रिकॉर्ड है, उन्होंने 17 साल की उम्र में ही वकालत पास कर ली थी. उन्होंने कोर्ट की विशेष अनुमति के बाद उन्हें 18 साल की उम्र में वकालत शुरू कर दी थी.