एक्सप्लोरर
Howdy Modi का मतलब भारत में सब अच्छा है, सब चंगा सी- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अलग-अलग भाषाओं में कहा कि भारत में सब अच्छा है. HowdyModi का मतलब भारत में सब अच्छा है. आज यहां स्टेडियम में बैठे 55 हजार से ज्यादा भारतीय हमारी महान परंपराओं के साक्षी बनकर यहां मौजूद हैं. विविधता में एकता भारत की धरोहर और विशेषता है. भारतीय जहां भी जाते हैं, विविधता साथ ले जाते हैं. 2019 के चुनाव में भारत के लोकतंत्र का परचम दुनिया में लहराया. भारत के लोकतंत्र का परचम दुनिया में मोदी की वजह से नहीं बल्कि भारतीयों की वजह से लहराया है. 60 साल बाद कोई सरकार दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई. हमारा नारा है- सबका साथ, सबका विकास.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
जम्मू और कश्मीर
क्रिकेट
विश्व


























