Jammu Kashmir BJP Candidate List : पहले 44..फिर 15...आखिर ऐसा हुआ क्या ? | Asssembly Election 2024
Jammu Kashmir BJP Candidate List: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और इसके लिए सोमवार को बीजेपी ने अपनी पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी की है, जिसमें 15 उम्मीदवारों के नाम हैं. अब लिस्ट जारी करने के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी साफ नजर आ रही है. दरअसल, उम्मीदवार सूची में जिन नेताओं के नाम का ऐलान किया गया है, उनसे जम्मू के बीजेपी कार्यकर्ता खुश नहीं हैं और इसी के चलते प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर हंगामा कर रहे हैं. जम्मू में बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के दफ्तर के बाहर कार्यकर्ता हंगामा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. पार्टी वर्कर्स का आरोप है कि आलाकमान ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर 'पैराशूट से आए' नेताओं को टिकट दिया है.




























