'दलित, पिछड़ों का अपमान कर रही बीजेपी', जाति वाले बयान पर भड़के Dharmendra Yadav! | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 31 Jul 2024 02:53 PM (IST)
Parliament Session: दलित, पिछड़ों का अपमान कर रही बीजेपी', जाति वाले बयान पर भड़के Dharmendra Yadav! : बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार (30 जुलाई) को लोकसभा में जातिगत जनगणना मुद्दे पर भाषण दिया. इस दौरान वो बोले, 'जिसकी जात का पता नहीं वो गणना की बात करता है.' राहुल गांधी इसके बाद खड़े हुए और उन्होंने कहा, 'जितना अपमान करना चाहते हैं, खुशी से करिए मगर एक बात मत भूलिए जाति जनगणना को हम यहां पास करके दिखाएंगे.' समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अनुराग ठाकुर के जाति वाले बयान की आलोचना की. अखिलेश यादव ने पूछा कि आप जाति कैसे पूछ सकते हो.