Bareilly में प्लॉट कब्जे को लेकर फायरिंग..दो लोग हुए जख्मी | Breaking News
रेली में प्लॉट पर कब्जे को लेकर फायरिंग..बिल्डर के गुर्गों पर फायरिंग का आरोप..गोलीबारी में एक व्यक्ति हुआ जख्मी..प्लॉट में खड़ी JCB में भी लगाई आग बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े बीच सड़क पर बवाल हो गया। शनिवार सुबह करीब सात बजे दबंगों ने खुलेआम फायरिंग और आगजनी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग में एक व्यक्ति घायल भी है। घटना के बाद आरोपी ने पक्ष के सभी लोग फरार हो चुके है भागते समय उनकी एक कार नाले में पलट गई। और अब पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के कई वीडियो सामने आए हैं


























