New Year 2025: 2024 को अलविदा, नए साल का स्वागत | ABP News
देशभर में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है. नए साल में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक नए साल का स्वागत किया जा रहा है.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार को कहा कि जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों को नये साल की पूर्व संध्या पर रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हालांकि, यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी. डीएमआरसी के मुख्य कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की सलाह के अनुसार, मंगलवार को नये साल की पूर्व संध्या पर सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़ का प्रबंधन करने के लिए, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9 बजे के बाद से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी.



























