Google ने अपनी गलती के लिए मांगी माफी, जानिए पूरा मामला
ABP News Bureau | 04 Jun 2021 09:30 AM (IST)
भारत में सबसे खराब भाषा के सवाल का जवाब देना गूगल को महंगा पड़ गया. गूगल ने कन्नड़ को सबसे खराब भाषा बताया तो कर्नाटक में आक्रोश पैदा हो गया और राज्य सरकार ने कहा कि वह कंपनी को कानूनी नोटिस जारी करेगी. जिसके बाद गूगल ने एक बयान जारी कर अपनी गलती के लिए माफी मांगी.