एक्सप्लोरर
छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में एक जवान अब भी लापता, नक्सलियों के कब्जे में होने की आशंका
छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में एक जवान अब भी लापता हैं.आशंका जताई जा रही है कि वो नक्सलियों के कब्जे में हो सकते हैं.सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो दस्ते में शामिल लापता जवान राजेश्वर सिंह जम्मू के रहने वाले हैं. जम्मू में राजेश्वर का पूरा परिवार अब उनकी सलामती की दुआ मांग रहा है. राजेश्वर कई सालों से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन्स का हिस्सा रहे हैं और पिछले साल ही अपना कार्यकाल पूरा कर चुके थे.राजेश्वर के घर वालो का दावा है कि उनके जज़्बे को देखते हुए कार्यकाल पूरा होने के बावजूद उन्हें छत्तीसगढ़ में ही रखा गया. परिवार राजेश्वर सिंह की सकुशल वापसी की कामना के साथ ही केंद्र सरकार से गुहार लगा रहा है कि लापता राजेश्वर को जल्द खोज निकाला जाना चाहिए. राजेश्वर के साले विक्रांत ने बताया कि इस हमले के बाद वहां के स्थानीय चैनेल से फ़ोन आया कि राजेश्वर को नक्सलियों ने बंधक बनाया है. परिवार अब मांग कर रहा है कि अगर उन्हें नक्सलियों ने बंधक बनाया है तो केंद्र सरकार उन्हें जल्द से जल्द रिहा करवा दे.
और देखें



























