LCA Tejas की दूसरी Squadron वायुसेना में शामिल, IAF प्रमुख RKS Bhadauria ने भरी उड़ान
ABP News Bureau | 27 May 2020 12:52 PM (IST)

स्वदेशी लड़ाकू विमान, एलसीए तेजस की दूसरी स्कॉवड्रन भी आज वायुसेना में शामिल हो गई. ये एलसीए-एफओसी यानि एलसीए-मार्कवन-ए हैं, जो पहले वाले तेजस से एडवांस हैं. वायुसेना प्रमुख RKS Bhadauria ने इसमें उड़ान भरी. ये स्कॉवड्रन पहले मिग-27 फाइटर जेट की थी और 1971 के युद्ध में इसी स्कॉवड्रन के निर्मलजीत सिंह सेखों को मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया था.
एफओसी स्टंडर्ड में बीवीआर यानि बियोंड विजयुल रेंज मिसाइल के साथ साथ एयर टू एयर रिफ्यूलिंग और कुछ मैन्युफैक्चेरिंग इम्प्रोवमेंट भी किए गए हैं. ये सभी खूबियां शुरुआती तेजस में नहीं थी.