एक्सप्लोरर
Mumbai: Bird Flu की वजह से अंडा कारोबार पर बुरा असर, व्यापारी बोले- धंधा ना के बराबर हो रहा
बर्ड फ्लू के बढ़ते डर की वजह से मुंबई के बाजार में चिकेन और अंडे के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं. करीब दस दिन पहले जो चिकन 150 से 160 रूपये किलो मिलता था, आज उसकी कीमत 110 से 120 रूपये हो गयी है. बाजार में 10 दिन पहले 72 रूपये दर्जन मिलने वाला अंडा 50 रूपये दर्जन हो गया है, फिर भी ग्राहक नही आ रहे हैं. मुंबई में अंडे के थोक विक्रेता आरीफ के मुताबिक, कोरोना का संकट पहले उनके व्यापार को बर्बाद कर चुका था, उसपर अब बर्ड फ्लू का संकट उन जैसे तमाम अंडे को व्यापारियों को डरा रहा है.
और देखें





























