एक्सप्लोरर
Unlock-1 से जुड़ी हर वो बात जो आपके लिए जानना है जरूरी, देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट | Lockdown-5
देश में 8 जून से लॉकडाउन खत्म हो जाएगा और अनलॉक वन शुरू हो जाएगा. लॉकडाउन सिर्फ कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लागू होगा.
कल गृह मंत्रालय ने निर्देश दिए गए हैं कि समूची जीवन व्यवस्था को पटरी पर वापस लाने के लिए 3 चरणों में प्रयास किए जाएंगे. इसके तहत राज्यों को व्यापक अधिकार दिए गए हैं.
तीन फेज में खुलेगा देश
- फेज 1 - आठ जून से धार्मिक स्थान, शॉपिंग मॉल, रेस्त्रां खुलेंगे. इसके लिए एसओपी स्वास्थ्य मंत्रालय जारी करेगा.
- फेज 2- स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर जुलाई में फैसला होगा.
- फेज 3- स्थिति की समीक्षा के बाद ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, मेट्रो, सिनेमा, जिम, स्वीमिंग पूल, बार, असेंबली हॉल को खोलने का फैसला होगा.
और देखें




























