जानिए बच्चों पर Corona की तीसरी लहर का कितना असर पड़ेगा?
ABP News Bureau | 18 Jun 2021 09:28 AM (IST)
एम्स, नई दिल्ली के नेतृत्व में डब्ल्यूएचओ-एम्स ने सीरो सर्वे किया है. रिसर्च के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ पुनीत मिश्रा थे. सर्वे में शहरी और ग्रामीण दोनों इलाके शामिल हैं. 4509 लोगों को स्टडी में शामिल किया गया, जिसमें से 2811 सीरो पॉजिटिव पाए गए. यानी 62.3% सीरो पॉजिटिविटी दर है. डॉ पुनीत मिश्रा से जानिए इस सर्वे में बच्चों पर कोरोना की तीसरी लहर के असर के बारे में क्या पता चला है.