Mahakumbh News: माघी पूर्णिमा पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से बरसाए गए फूल | Prayagraj
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला, जो पूरे एक महीने तक चलता है, बुधवार, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा स्नान के साथ समाप्त हो जाएगा... इस दिन को विशेष महत्व दिया जाता है क्योंकि इसे श्रद्धालुओं के कल्पवास के अंत और उनके घर लौटने के दिन के रूप में देखा जाता है... माघी पूर्णिमा स्नान एक धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें लाखों लोग गंगा, यमुन और अदृश्य सरस्वती नदी के संगम स्थल पर डुबकी लगाने के लिए एकत्रित होते हैं... इस अवसर पर पुण्य की प्राप्ति और मोक्ष की प्राप्ति का विश्वास होता है...
इस विशाल धार्मिक आयोजन की व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी न हो, इसके लिए मेला प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा और स्वच्छता के कड़े इंतजाम किए हैं... माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासन ने 11 फरवरी से संपूर्ण मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित कर दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो... अस्पतालों और एंबुलेंस को भी पूरी तरह से अलर्ट किया गया है...राज्य सरकार की ओर से एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश को स्नान संपन्न होने तक प्रयागराज में रहने के निर्देश दिए गए हैं...
साथ ही, सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि माघी पूर्णिमा स्नान का आयोजन उसी प्रकार से किया जाए जैसे बसंत पंचमी का स्नान सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था... श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था के तहत प्रयागराज में 36 स्थानों पर पार्किंग की सुविधा दी गई है, ताकि यातायात में कोई दिक्कत न हो...




























