Maharashtra Elections: BJP जीत जाएगी तो अपना CM बनाएगी? | ABP News
अब बात करते हैं चुनावी राज्य महाराष्ट्र की... सियासत में जो दिखता है...वो होता नहीं है... और जो होता है...वो दिखता नहीं है... आज की तारीख में इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं MNS प्रमुख राज ठाकरे... क्योंकि राज ठाकरे कैसी सियासत कर रहे हैं...ये बहुत से लोगों के लिए पहेली बना हुआ है... सवाल तो BJP पर भी है... आखिर राज ठाकरे की MNS और BJP के बीच चल क्या रहा है? वैसे राजनीतिक दलों को चुनाव लड़ने की पूरी आजादी है... ऐसे में राज ठाकरे की पार्टी भी इस बार महाराष्ट्र की 288 में से 139 सीटों पर चुनाव लड़ रही है... लेकिन सवाल ये है कि दो बड़े गठबंधनों की लड़ाई में राज ठाकरे की पार्टी 139 में से कितनी सीटों पर चुनाव जीत पाएगी ?... कितनी सीटों पर जमानत बचा पाएगी ?...और कितनी सीटों पर दूसरे दलों का खेल बिगाड़ पाएगी ?






























