Paytm के शेयर लिस्टिंग के पहले दिन ही धड़ाम, Market Expert बोले- शर्मनाक
ABP News Bureau | 18 Nov 2021 04:17 PM (IST)
देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने वाली पेटीएम के शेयर्स आज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो गए हैं. देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट्स कंपनी पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन लिमिटेड का आईपीओ 8 नवंबर से 10 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. पेटीएम के इश्यू का प्राइस बैंड 2080-2150 रुपये के बीच था. हालांकि ये आईपीओ बेहद चर्चा के बावजूद सिर्फ 1.89 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया था जो कि अनुमान से बेहद कम साबित हो पाया.