INS Vikrant के नौसेना में शामिल होने पर PM Modi बोले- विक्रांत विशाल है, विराट है, विहंगम है
ABP News Bureau | 02 Sep 2022 01:18 PM (IST)
देश का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत भारतीय नौसेना में शामिल हो चुका है. प्रधानमंत्री मोदी ने इसे नौसेना में शामिल किया और इसकी तमाम खूबियां बताईं. वाकई में ये युद्धपोत भारतीय नौसेना की शान जैसा है, इससे दुनियाभर में भारत की ताकत बढ़ी है.