PM Modi Speech Today: Barabanki में Samajwadi Party और TMC पर PM Modi का निशाना ! | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 17 May 2024 12:46 PM (IST)
ABP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायबरेली से सांसद नहीं, पीएम चुनने के बयान पर तंज कसा है. उन्होंने शुक्रवार (17 मई, 2024) को कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का इससे दिल टिट गया है. यूपी के बाराबंकी में पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''इनके सपनों की इंतहा देखिए कि कांग्रेस के एक नेता (भूपेश बघेल) ने कह दिया कि रायबरेली के लोग प्रधानमंत्री चुनेंगे. ये सुनते ही समाजवादी शहजादे (अखिलेश य़ादव) का दिल ही टूट गया. बस आंसू नहीं निकले, लेकिन दिल के सारे अरमान बह गए.'' दरअसल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा है, लेकिन गठबंधन 'इंडिया' ने पीएम फेस किसी को घोषित नहीं किया है.