एक्सप्लोरर
Congress Foundation Day: Priyanka Gandhi का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- आज देश संकट में है
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को पार्टी के 135वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुईं. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज देश की स्थिति संकट में है. बीते दिनों अराजकता फैली है. देश के संविधान को बर्बाद करने वाले कानून के ख़िलाफ़ आवाज़ उठ रही है लेकिन सरकार दमन और भय से आवाज़ों को बन्द करना चाहती है. जब ऐसा दमन होता है तब कांग्रेस उठती है, क्योंकि हम उस विचारधारा से उभरे हैं जो अहिंसा और सत्य पर आधारित है. आज देश में वही शक्तियां सरकार चला रही हैं, जिनसे हमारी ऐतिहासिक लड़ाई रही है. फूट की विचारधारा से हम लड़ाई लड़ रहे हैं.
और देखें




























