Singhu Border Murder Case पर बोले Rakesh Tikait- ये सरकार ने करवाया है | Exclusive
ABP News Bureau | 16 Oct 2021 12:20 PM (IST)
हरियाणा-दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर कल लखबीर सिंह नाम के शख्स की एक निहंग सिख ने हत्या कर दी थी. इसके बाद से किसान आंदोलन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. इन सवालों के बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है. राकेश टिकैत ने इस हत्या को आंदोलन को बदनाम करने की साजिश बताया है. टिकैत ने यह भी कहा है कि केंद्र के लोगों ने उकसाकर ये हत्या कराई है.