भारत के महान साइंटिस्ट के हुए जुल्म के लिए भारत की जनता जिम्मेदार है? । Rocketry The Nambi Effect
हिंदी फिल्म कलाकार आर माधवन शनिवार को एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे. इस दौरान शो के होस्ट सुमित अवस्थी के जरिए उनसे ये सवाल पूछा गया कि फिल्म रॉकेट्री में शाहरुख खान को एंट्री कैसे मिली. इस पर आर माधवन ने बड़ी ही बेबाकी के साथ जबाव देते बताया कि ''मैं शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो की शूटिंग कर रहा था, तब मैंनें उनको इस फिल्म की हल्की सी कहानी सुनाई. मुझे यकीन नहीं था कि वह इस फिल्म के लिए राजी होंगे. फिर एक दिन फोन पर मेरी उनसे बातचीत हुई तो उन्होंने खुद मुझसे कहा की मैं तुम्हारी फिल्म रॉकेट्री का हिस्सा बनना चाहता हू और मुझे नहीं पता की तुम कौन सा रोल मुझे दोगे. हालांकि साथ ही उन्होंने मेरे से कहा कि वो बतौर नरेटर खुद देखना पंसद करेंगे. बस फिर क्या मैंने उनका कहा तुरंत मान लिया.'




























