किसान आंदोलन की वजह से दिहाड़ी पर काम करने को मजबूर दंपति वापस अपनी दुकान खोलने सिंघु बॉर्डर पहुंचे
ABP News Bureau | 12 Dec 2021 02:21 AM (IST)
खाने का छोटा सा ढाबा चलाने वाले पति-पत्नी राजकुमारी और जालिम सिंह आज कई महीनों बाद अपना ढाबा खोलने के लिए सिंघु बॉर्डर पहुंचे. राजकुमारी बताती है कि मजदूरी करके इतने दिन हमने गुजारा किया है. हमारी दुकान पूरी तरह बंद हो गई थी.