Lokmanya Tilak Express Train Accident: ग्राफिक्स से समझें- कैसे हुआ हादसा?
ABP News Bureau | 16 Jan 2020 01:10 PM (IST)
ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. कटक निर्गुंडी स्टेशन के पास मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है. इस हादसे में 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है, वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि ये ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई थी. ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतरे हैं. हादसे का शिकार हुई ट्रेन महाराष्ट्र के मुंबई से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर जा रही थी.