T-20 WC में टीम इंडिया रोमांचक जीत... | India Vs Pakistan
T-20 WC में टीम इंडिया रोमांचक जीत... | India Vs Pakistan न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय गेंदबाजों ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को 6 रन से जीत दिला दी. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रोहित सेना सिर्फ 119 रन ही बना सकी थी. इसके जवाब में पाकिस्तान का स्कोर एक समय 13वें ओवर में दो विकेट पर 73 रन हो गया था. इसके बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने बाजी पलट दी. 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाक टीम सिर्फ 113 रन ही बना सकी. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 और हार्दिक पांड्या ने दो विकेट झटके. 19 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 6 विकेट पर 102 रन है. पाकिस्तान को अब 6 गेंद में जीत के लिए 18 रन बनाने हैं, जो लगभग असंभव है. यह कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय गेंदबाजों ने चमत्कार कर दिया है.



























