जॉर्जिया के अटलांटा हर्ट्सफील्ड जैक्सन एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा हुआ। रनवे पर डेल्टा एयरलाइंस के दो विमान आपस में टकरा गए। इस टकराव में कोई भी यात्री या चालक दल के सदस्य घायल नहीं हुए, लेकिन विमान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया है। दुर्घटना के कारण रनवे पर परिचालन प्रभावित हुआ है और प्रभावित विमानों की मरम्मत और जांच जारी है। एअरपोर्ट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है।


























