इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करने वालों के लिए पेटीएम का तोहफा!
ABP News Bureau | 07 Dec 2016 09:12 PM (IST)
डिजिटल भुगतान सेवा देने वाली कंपनी पेटीएम ने एक टोल-फ्री नंबर शुरू किया है जिस पर ग्राहकों एवं दुकानदारों को बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के भुगतान देने और स्वीकार करने की सुविधा मिलेगी. साथ ही वह अपने मोबाइल नंबर पर तत्काल रीचार्ज भी कर सकेंगे.
कंपनी ने एक बयान में बताया कि इस सेवा के लिए ग्राहकों और दुकानदारों को पेटीएम पर अपने मोबाइल नंबर के साथ रजिट्रेशन कराना होगा और चार अंकों का पेटीएम पिन चुनना होगा.
इसके बाद वे भुगतान पाने वाले का फोन नंबर, राशि और अपना पेटीएम पिन डालकर अपने पेटीएम वॉलेट से दूसरे पेटीएम वॉलेट में पैसे का सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर सकते हैं.