एक्सप्लोरर
Uttarakhand: लगभग 10 कांग्रेस विधायक जल्द छोड़ सकते हैं पार्टी, नाराज नेताओं की लिस्ट में इनके नाम
उत्तराखंड में हार के बाद कांग्रेस संगठन में बदलाव के बाद पार्टी में भूचाल आ गया है. नए प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष का नाम सामने आने के बाद पार्टी में गड़बड़ शुरू हो गई है । सूत्रों से खबर है कि कई कांग्रेस के कई विधायक नाराज हैं. इतना ही नहीं लगभग 10 कांग्रेस विधायक जल्द बैठक के बाद पार्टी छोड़ने पर विचार कर सकते हैं। कई विधायकों के नाम भी सामने आ रहे हैं। नाराज विधायकों में हरीश धामी समेत कई नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं ।
और देखें




























