21 साल पुराने Mukhtar Ansari से जुड़े इस मामले में माफिया बृजेश सिंह की पेशी आज
ABP Ganga | 16 Aug 2022 08:24 AM (IST)
माफिया बृजेश सिंह की आज पेशी होनी है. 21 साल पुराने मुख्तार अंसारी के काफिले पर हमले के मामले में आज सुनवाई होगी. इसी मामले में बृजेश सिंह मुख्य आरोपी है. उसे हाल ही में जमानत मिली थी, जिसके बाद वो जेल से बाहर आया था. बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह को पिछली तारीख पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के सामने पेश होना था, लेकिन वो पेश नहीं हो पाए थे. जिसके बाद कोर्ट ने आज यानि 16 अगस्त की तारीख तय की है. वहीं त्रिभुवन सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गाजीपुर के एमपी एमएलए कोर्ट से जुड़ेंगे ऐसी संभावना है. इस मामले में एक गवाह की भी गवाही होनी है.