एक्सप्लोरर
Haridwar: नवरात्रि पर खा रहे हैं कुट्टू का आटा तो हो जाइए सावधान! हरिद्वार में 100 से ज्यादा लोग बीमार
अगर आप नवरात्रि पर कुट्टू का आटा खा रहे हैं तो सावधान हो जाईए क्योंकि हरिद्वार में कुट्टू का आटा खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। इन सभी को फूड पॉइजनिंग की शिकायत है। हरिद्वार में हुई घटना के बाद अब अधिकारियों पर एक्शन लेने की मांग उठ रही है। हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए मरीजों से मिलने पहुंचे। इसके साथ ही साधु संतों ने भी कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए मरीजों से बात की। साधु संतों ने तो इसे साजिश तक करार दे दिया है। उधर कांग्रेस कह रही है कि मामले को सदन में भी उठाया जा चुके हैं, फिर भी अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
और देखें




























