एक्सप्लोरर
हापुड़ में युवती पर एसिड अटैक
यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं...ताजा मामला हापुड़ में रफीक नगर का है, जहां पर एक युवती पर पड़ोस के ही रहने वाले 2 युवकों ने तेजाब फेंक दिया..जिससे युवती के हाथ पैर झुलस गये हैं...युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है...जहां उसका इलाज चल रहा है...युवती का आरोप है कि युवकों से कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, और पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत भी की थी... लेकिन पुलिस ने कोई कार्र्वाई नहीं की...इस बात से खफा युवकों ने युवती पर तेजाब फेंककर उसे घायल कर दिया है... युवती पर तेजाब फेंके जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है...परिजनों की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है
और देखें




























