एक्सप्लोरर
Farmers Protest: कौन सुनेगा किसानों के 'मन की बात', Corona की आड़ में ये क्या कर गई सरकार?|ABP Ganga
नए कृषि बिल के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है. सोमवार को कई किसान संगठनों के प्रमुख भूख हड़ताल पर बैठे. किसानों की दो टूक है कि हमें संशोधन नहीं चाहिए, तीनों कानून वापस चाहिए. किसानों का कहना है कि हम पीछे नहीं हटेंगे, भले ही फिर हमें जेल ही क्यों न जाना पड़े या फिर मौत ही क्यों न आ जाए. उधर, विपक्षी दल भी किसानों के नाम पर सरकार को घेरने में जुटी है. आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूपी में जमकर हंगामा काटा. उधर, आम आदमी पार्टी भी किसानों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठ गई.
और देखें


























