एक्सप्लोरर
कासगंज में रेप के बाद लड़की की हत्या, आरोपी ने लाश पर छोड़ा नोट। Kasganj Murder
कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की एक नाबालिग लड़की की बलात्कार के बाद गले मे फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर देने का सनसनीखेज आरोप लड़की के परिजनों ने लगाया है। लड़की की लाश बीती रात गांव के ही एक खेत में पड़ी मिली। लड़की के सीने में एक हस्त लिखित पर्चा चिपका मिला.. जिसमे लिखा है "तुमने मुझे कभी नहीं देखा-जाटव।" मृत लड़की के गले में उसी के दुपट्टे से फांसी का फंदा लगा भी मिला है। पुलिस ने मृत लड़की का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम करवाया है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
और देखें


























