एक्सप्लोरर
लापता सैनिक के लिए धरना
कश्मीर के गुलमर्ग से आठ जनवरी को लापता हुए देहरादून के जवान राजेंद्र सिंह नेगी का अभी तक कुछ पता नहीं चला है... ऐसे में जवान के परिजनों की चिंता भी बढ़ती जा रही है... वहीं जवान नेगी के पिता रतन सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार से बेटे को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है... जवान के घर के पास रहने रहने वाले स्थानीय निवासी भी अब राजेंद्र सिंह नेगी के परिवार के साथ खड़े हो गए है... स्थानीय निवासियों ने गांधी पार्क में धरना दिया और केंद्र और राज्य सरकार से जवान राजेंद्र नेगी को जल्द ढूढने की अपील की..
और देखें


























