एक्सप्लोरर
अस्पतालों में SDRF की हुई तैनाती
कोरोना संक्रमण के ख़तरे को देखते हुए अब दून अस्पताल में SDRF जवानों की तैनाती की गई है। दरअसल दून अस्पताल में कोरोना संदिग्धों को आइसोलेट किया गया है। डॉक्टर्स और अस्पताल स्टाफ के अलावा किसी को वॉर्ड में जाने की इजाजत नहीं है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना कोरोना संक्रमित ट्रेनी आईएफएस के रूम तक पहुंच गये थे, जिसके बाद धस्माना और उनके सम्पर्क में आये करीब 7 लोगों को 14 दिनों के लिए घर में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है।
और देखें
























