एक्सप्लोरर
मेरठ में सौतेली मां ने मासूम को उतारा मौत के घाट और फिर...
मेरठ से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक सौतेली मां ने 5 साल के मासूम का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. हैरानी की बात तो ये थी कि मासूम की हत्या कर सौतेली मां ने उसकी लाश डबल बेड में छिपा दी और घंटों उस बेड पर लेटकर शव को ठिकाने लगाने के बारे में सोचती रही, लेकिन बदबू आते ही उसकी सारी पोल पट्टी खुल गई और गांववालों ने आरोपी मां को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, यहां के सरधना निवासी एक युवक ने पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी रचा कर अपने पांच साल के मासूम बेटे को ममता की छांव देने की कोशिश की थी, लेकिन सौतेली मां को ये बात रास नहीं आई और वो गर्भवती होते ही बच्चे का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दी.
और देखें





























