एक्सप्लोरर
टिहरी : बंदरो के साथ क्रूरता का मामला
टिहरी शहर में बंदरो की बढ़ती आबादी के देखते हुए नगरपालिका, वनविभाग व टीएचडीसी के सहयोग से बंदरो को पकड़ने के लिए एक समिति का गठन किया गया, जिसमे 3 दिनों में लगभग 30 बंदरो को पिंजरों में कैद कर नगरपालिका के कमरे में बंद किया गया, बंदरो को भूखा पियासा देखरक स्थानीय लोगो ने विरोध किया, लोगो के विरोध के बाद पकडे गए बंदरो को खाना, पानी दिया गया, वही स्थानीय लोगो का कहना है कि 3 दिनों से बंदरो को कमरे में कैद किया गया है, कहने के बावजूद भी बंदरो को खाना पानी नहीं दिया जा रहा है, छोटे छोटे पिंजरों में बंदरो को सामान की तरह भरा गया है, वही नगर पालिका के अधिकारी का कहना है कि शहर में बंदरो का बहुत आतंक हो गया था, इसलिए बंदरो को पकड़ा जा रहा है, हमारे कर्मचारी के द्वारा बंदरो की देखभाल की जा रही है।
और देखें


























