Lockdown के बाद उत्तराखंड Congress का होगा ये मिशन, प्रभारी Devendra Yadav से खास बातचीत
उत्तराखंड कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटी है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा उत्तराखंड में हम चुनाव को लेकर रणनीति बना रहे हैं। एक बैठक हो चुकी है आगे बैठक बुलाई गई है। आगे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हम सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे क्योंकि हर नेता का अपना रोल है अपना योगदान है। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में कैसे कांग्रेस पार्टी का कार्य हो ? कैसे आंदोलन हो? तमाम मुद्दों पर सीनियर नेताओं से बात कर रणनीति बन रही है। लॉक डाउन हटाते ही उत्तराखंड में जन जन तक पहुचेंगे। जो लोग कांग्रेस से बीजेपी में गए थे उनमें से कई लोग हमारे लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं उनमें से भी देखा जाएगा कौन लोग पार्टी के लिए बेहतर है।




























