कौन हैं Dara Singh Chauhan, जानिए उनसे जुड़ी हर जानकारी यहां | UP Election 2022
यूपी 2022 का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है...चुनाव से पहले ही नेताओं के बीच पार्टी छोड़ने की होड़ लग गई है...स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद आज यूपी सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी मंत्री पद से इस्तीफा देकर सियासी हलचल को और बढ़ा दिया....यूपी सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री रहे दारा सिंह चौहान ने अपने इस्तीफा को लेकर कहा कि इस सरकार ने दलितों, पिछड़ो और किसानों की उपेक्षा की...उन्होंने भाजपा को पिछड़ों और दलितों का विरोधी बताते हुए भाजपा पर धोखा देने का आरोप भी लगाया...दारा सिंह चौहान ने कहा कि लोग मलाई खा रहे हैं और दलित-पिछडो़ं को कुछ नहीं मिल रहा है..उन्होंने कहा कि भाजपा के दो और मंत्री उनके संपर्क में हैं और वो भी जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं...




























